रक्षाबंधन पर निबंध

(Rakshabandhan par  nibandh for class 3)

रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार है।

यह त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

इस दिन भाई-बहन नए-नए कपड़े पहनते हैं।

बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है।

अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे मिठाई खिलाती है।

इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार देता है।

यह त्योहार पुरे भारत में प्रसन्ता के साथ मनाया जाता है।

सचमुच, रक्षाबंधन खुशियों का त्यौहार है।